नौतनवा स्थित वार्ड नं0 10 शास्त्री नगर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित महाशिवरात्रि जागरण

" alt="" aria-hidden="true" />
नौतनवा स्थित वार्ड नं0 10 शास्त्री नगर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित महाशिवरात्रि जागरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष *गुड़डू खान* के भगवान भोले की आरती उतारने के साथ प्रारम्भ हुआ, तत्त्पश्चात कार्यक्रम के आयोजक अमित त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।जागरण कार्यक्रम में सिंगर कुमार धीरज द्वारा गाये "जय शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ, भक्तिमय गीत उपस्थित भक्तों के कानों में पड़ते ही चारो तरफ से शुरू हुए तालियों की गणगणाहट का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।" alt="" aria-hidden="true" />
           जागरण में अपने संक्षिप्त सम्बोधन में *श्री खान* ने कहा कि "भगावन का गुण गान जिस वार्ड या नगर में होता है वह स्थान पवित्र बन जाता है और उसके उच्चरण जिसके कानो को सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है उनका भी जीवन धन्य हो जाता है।" alt="" aria-hidden="true" />
            इस अवसर पर शाहनवाज खान, प्रमोद पाठक,छोटू सावरी,संजय मद्धेशिया, शुभम गौड़, निर्मल शर्मा,धीरज जायसवाल,संतोष रौनियार के अलावा सैकड़ो लोगो ने रात भर भक्तिरस में गोते लगाते रहे।